मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चिड़ावा में हुआ भव्य स्वागत, विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा, 20 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अपने शेखावाटी दौरे के दौरान चिड़ावा में आगमन किया, जहां ओजटू बाइपास पर आयोजित स्वागत समारोह में खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, श्रीराम परिवार और विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया।

Advertisement's

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर, दुपट्टा और साफा पहनाकर अभिनंदित किया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा के नेतृत्व में शुभराम शर्मा, देवेन्द्र चोटिया, विजय कुमार शर्मा, पवन शर्मा, डॉ नरेंद्र शर्मा, सुंदरलाल मानोता, राजेश नातवाल, रजनीकांत मिश्रा, फतेहचंद शर्मा, शशिकांत कुठानिया, मदन शर्मा, सुनील शर्मा और राजेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से चिड़ावा शहर में परशुराम सर्किल की स्थापना की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस बाबत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिलानी बाइपास पर स्थित परमहंस पंडित गणेश नारायण मंदिर परिसर के पीछे सूरजगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित स्वागत स्थल पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सूरजगढ़ क्षेत्र में पार्टी की स्थिति की जानकारी ली और संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Advertisement's
Advertisement’s

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही इस इलाके में नहरी पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल संकट से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल भी मंच पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समापन के पश्चात वे पिलानी के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!