Wednesday, June 18, 2025
Homeचिड़ावामहाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भोलेनाथ की भक्ति में...

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे श्रद्धालु, बेलपत्र, धतूरा और पंचामृत से किया अभिषेक

चिड़ावा, 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरे से हुआ विशेष श्रृंगार

महादेव की आराधना में भक्त फूल, बेलपत्र, आक, धतूरा और विभिन्न फल अर्पित कर रहे हैं। शिवलिंग का दूध, पंचामृत और जल से अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बेर, संतरे सहित अन्य फलों का भोग अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास किया।

Advertisement's
Advertisement’s

शहर के प्रमुख मंदिरों में जागरण और विशेष अनुष्ठान

रात्रि को शहर के प्रमुख शिवालयों में महादेव के जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। खेतड़ी रोड स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर, गांधी चौक के महमियों का मंदिर वार्ड नंबर 11 में शिव हनुमान मंदिर गौशाला रोड़ स्थित शिवालय कबुतर खाना स्थित शिवालय सहित अन्य शिवालयों में भक्ति संध्या के कार्यक्रम रखे गए हैं।

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे श्रद्धालु, बेलपत्र, धतूरा और पंचामृत से किया अभिषेक

पुजारी कॉलोनी और अन्य शिवालयों में रुद्राभिषेक का आयोजन

शहर के पुजारी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रुद्राभिषेक के कार्यक्रम भी संपन्न हो रहे हैं। श्रद्धालुओं ने शिव चालीसा, रुद्राष्टक और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ कर भगवान शिव की आराधना की।

Advertisement's

भक्तों में जबरदस्त उत्साह, भक्ति में डूबा माहौल

नगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। हर ओर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है, वहीं रात्रि में जागरण के आयोजनों से भक्ति का रंग और भी गहरा होगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!