पिलोद गांव में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की पहल, युवाओं ने दिखाया पर्यावरण के प्रति सरोकार

सूरजगढ़, 11 जून 2025: तेज गर्मी के इस मौसम में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं पिलोद गांव के भावठड़ी मोड़ पर कुछ युवाओं ने एक सराहनीय कार्य करते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए हैं। यह पहल स्थानीय युवाओं की ओर से बेजुबान जीवों के प्रति मानवीय संवेदना का उदाहरण है।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में कुलदीप सिंह राठौड़, अंकित कुमार (मिष्ठान भंडार, पिलोद), हिमांशु कुमावत, विष्णु प्रताप सिंह राठौड़ और मनीष सैनी (तमन्ना मेडिकल स्टोर, पिलोद) शामिल रहे। सभी ने मिलकर परिंडे लगाए और उनमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी स्वयं ली।

स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल पक्षियों के जीवन की रक्षा करेगी, बल्कि दूसरों को भी इस दिशा में सोचने और कदम उठाने के लिए प्रेरित करेगी। युवाओं का कहना है कि जैसे इंसानों को गर्मी में पानी और छांव की आवश्यकता होती है, वैसे ही पक्षियों को भी जीवन जीने के लिए पीने के पानी की जरूरत है।

Advertisement's
Advertisement’s

इस तरह के प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में मानवीयता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। पिलोद गांव में यह छोटा सा कदम एक बड़ी सोच की ओर संकेत करता है, जो भविष्य में और भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!