चिड़ावा में पक्षियों के लिए परिंडा अभियान का सकारात्मक प्रभाव, ट्री एंड विंग्स फाउंडेशन की अनूठी पहल

चिड़ावा, 11 जून 2025: भीषण गर्मी के दौर में जहां इंसान खुद को बचाने के उपाय कर रहा है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए राहत बनकर सामने आई है ट्री एंड विंग्स फाउंडेशन की संवेदनशील पहल। फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए परिंडा अभियान का असर चिड़ावा के अनाज मंडी क्षेत्र में देखा गया, जहां शिव नगरी वॉशिंग सेंटर परिसर में 21 परिंडे लगाए गए।

Advertisement's
Advertisement’s

इस प्रेरणादायक कार्य का नेतृत्व विकास पायल ने किया। उनके साथ इस पहल में सहयोग करने वालों में राकेश सोमरा, रमेश मोटसरा, आरिफ मलिक, शुभम झाझड़िया, नीरज डारा और बंटू जाट भी शामिल रहे। सभी युवाओं ने गर्मी में पक्षियों की पीड़ा को समझते हुए सामूहिक रूप से यह कदम उठाया।

फाउंडेशन के संचालक जगप्रवेश डांगी ने बताया कि यह सिर्फ एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास है कि जैसे इंसानों को पानी और छांव की आवश्यकता होती है, वैसे ही पक्षियों को भी जीने के लिए संवेदनशीलता और संरक्षण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने घर, दुकान या गली में एक परिंडा लगाकर बेजुबान जीवों के प्रति सहानुभूति दर्शानी चाहिए।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अभियान से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि यह मानवीय मूल्यों को भी सशक्त करेगा। फाउंडेशन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और गर्मी के इस कठिन समय में पक्षियों को राहत देने में भागीदार बनें। चिड़ावा जैसे कस्बे में इस तरह की सोच और पहल सामाजिक चेतना के लिए प्रेरक सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!