चिड़ावा में अतिक्रमण पर सख्त हुए TI राधेश्याम सांखला, रेहड़ी-ठेले वालों को दी चेतावनी

चिड़ावा: झुंझुनूं ट्रैफिक पुलिस के TI राधेश्याम सांखला बुधवार को चिड़ावा पहुंचे, जहां उन्होंने शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी, ठेले संचालकों को सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही कबूतर खाना क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा निर्धारित सीमा से आगे रखे गए सामान को लेकर भी सख्त नाराजगी जताई।

Advertisement's

TI राधेश्याम सांखला ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दुकान का सामान तय सीमा के भीतर ही रखा जाए और सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित तरीके से सामान रखे जाने और रेहड़ी-ठेले खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisement's

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी दुकानदार और ठेला संचालक स्वेच्छा से सहयोग करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Advertisement's

TI सांखला ने कहा कि सड़क मार्ग बाधित होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है, इसलिए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर को व्यवस्थित और जाम मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisement's

इस दौरान चिड़ावा ट्रैफिक इंचार्ज ASI जयपाल रणवा, ASI शीशराम, हेड कांस्टेबल बलबीर तथा कांस्टेबल दलीप भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!