Thursday, May 14, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में 58 दिन बाद खत्म हुआ वकीलों का धरना, SDM दीपक...

सूरजगढ़ में 58 दिन बाद खत्म हुआ वकीलों का धरना, SDM दीपक चंदन के तबादले के बाद बनी सहमति

सूरजगढ़: पिछले 58 दिनों से जारी अधिवक्ताओं का धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। उपखंड अधिकारी दीपक चंदन के स्थानांतरण की घोषणा के बाद बार एसोसिएशन ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया। धरने के समापन के दौरान सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की उपस्थिति रही, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से जनहित में आंदोलन खत्म करने की अपील की।

Advertisement's

अभद्र व्यवहार के विरोध में शुरू हुआ था आंदोलन

जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी दीपक चंदन की कार्यशैली और अधिवक्ता चंद्रप्रकाश के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर वकीलों में भारी नाराजगी थी। इसी मुद्दे को लेकर बार एसोसिएशन ने यह घोषणा की थी कि जब तक उपखंड अधिकारी का स्थानांतरण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद पिछले 58 दिनों से अधिवक्ता लगातार धरने पर बैठे हुए थे।

Advertisement's

विधायक श्रवण कुमार ने दी तबादले की जानकारी

धरना स्थल पर पहुंचे विधायक श्रवण कुमार ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि उपखंड अधिकारी दीपक चंदन का स्थानांतरण घड़साना कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ताओं से जनहित को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने की अपील की।

Advertisement's

बार एसोसिएशन ने बैठक कर लिया फैसला

विधायक की घोषणा के बाद बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। पूर्व बार अध्यक्ष सोमवीर खीचड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मदनसिंह राठौड़, शिवराज सिंह राठौड़ और सुरेन्द्र सिंह तंवर ने भी अधिवक्ताओं को संबोधित किया।

Advertisement's

कई अधिवक्ता रहे मौजूद

धरना समापन के दौरान अधिवक्ता अनिल शर्मा, अभिषेक सेवदा, पवन कुमावत, संजय सैनी, सुरेश दानोदिया, सोमवीर सिंह खीचड़, रतनलाल तंवर, अजय जडेजा, प्रदीप तुन्दवाल, पियूष शर्मा, रामेश्वर दयाल, मनोज डिग्रावाल, चंद्रप्रकाश, संजू तंवर, संजय सेन, पंकज खीचड़, सुनील सोमरा, अंकित शर्मा, विनोद चंदोलिया, दीपक सैनी और कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!