Thursday, May 14, 2026
Homeचिड़ावागायत्री मंदिर में ‘केंगन वाटर’ मशीन का लोकार्पण, अब श्रद्धालुओं को मिलेगा...

गायत्री मंदिर में ‘केंगन वाटर’ मशीन का लोकार्पण, अब श्रद्धालुओं को मिलेगा हेल्थ बूस्टर पानी

चिड़ावा: पंडित गणेश नारायण मंदिर मार्ग स्थित गायत्री मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रद्धालुओं और आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘केंगन वाटर’ फिल्टर मशीन का भव्य लोकार्पण किया गया। सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भामाशाह एवं सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड डॉ. अनिल कुमार ठाकुर द्वारा यह मशीन मंदिर में उपलब्ध कराई गई, जिससे अब यहां आने वाले लोगों को शुद्ध, एल्कलाइन एवं एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त पेयजल मिल सकेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि युवा जनशक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतिका थालौर रहीं, जबकि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी झंडी प्रसाद हिम्मतरामका ने की।

Advertisement's

कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य प्रीतम सिंह खुंगाई ने शिव पार्क योग कक्षा की ओर से अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, मंदिर समिति के सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement's

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतिका थालौर ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने डॉ. अनिल कुमार ठाकुर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक पानी उपलब्ध कराना वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. ठाकुर को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया।

Advertisement's

कार्यक्रम में वक्ता करण सिंह ने ‘केंगन वाटर’ की तकनीकी विशेषताओं और इसके संभावित स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और शरीर को संतुलित रखने में सहायक माना जाता है।

Advertisement's

करण सिंह ने बताया कि आधुनिक तकनीक से तैयार यह पानी एंटी-ऑक्सीडेंट एवं एल्कालाइन गुणों से युक्त होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। वहीं योगाचार्य प्रीतम सिंह खुंगाई ने कहा कि अब गायत्री मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल के साथ स्वास्थ्यवर्धक पानी भी उपलब्ध हो सकेगा, जो जनहित से जुड़ी सराहनीय पहल है।

Advertisement's

कार्यक्रम में दामोदर हिम्मतरामका, करण सिंह, अनिल, बनवारी लाल अरड़ावतिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, मंदिर समिति के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!