Wednesday, April 16, 2025
Homeझुन्झुनूकाजड़ा पंचायतवासियों ने जिला कलेक्टर से मिलकर परिसीमन के विरोध में दर्ज...

काजड़ा पंचायतवासियों ने जिला कलेक्टर से मिलकर परिसीमन के विरोध में दर्ज कराई आपत्ति, काजड़ा के लिए यथास्थिति बनाए रखने की मांग की

झुन्झुनू, 15 अप्रैल 2025: पंचायत समिति सूरजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा को पंचायत समिति सूरजगढ़ से हटाकर पंचायत समिति पिलानी में जोड़ने के प्रस्ताव के विरोध में आज बड़ी संख्या में काजड़ा के प्रमुख लोग जिला कलेक्टर रामावतार मीणा से मिले और आपत्ति दर्ज कराई है।

Advertisement's
Advertisement’s

आपत्ति दर्ज कराते हुए सरपंच मंजू तंवर, पूर्व सरपंच व पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच सरोज शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर व समाज सेवी भरत नागवान सहित ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम पंचायत काजड़ा को पुनः सूरजगढ़ पंचायत समिति में शामिल किया जाये।

ग्राम पंचायत वासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत काजड़ा को सूरजगढ़ पंचायत समिति से हटाकर पिलानी पंचायत समिति में जोड़ना उचित नहीं है। पिलानी से काजड़ा की दूरी 12 किलोमीटर है जबकि सूरजगढ़ कि दूरी 4 किलोमीटर है। सूरजगढ़ के लिए आवागमन के साधन हर समय उपलब्ध रहते हैं, जबकि पिलानी से आवागमन के साधन न के बराबर हैं। जब ग्राम पंचायत काजड़ा के तहसील कार्यालय, उपखण्ड कार्यालय, कृषि उपज मंडी, रेलवे स्टेशन,बाजार, विद्युत विभाग, उच्च शिक्षा के केन्द्र सभी सूरजगढ़ ही लगते हैं तो पंचायत समिति स्तर के कार्यों के लिए आम जन सूरजगढ़ को छोड़कर पिलानी क्यों जाए।

Advertisement's

Advertisement’s

इन्होंने दर्ज करवाई आपत्ति

जिला कलेक्टर से मिलकर आपत्ति दर्ज करने वालों में रिशाल सिंह गुर्जर, कैलाश नागवान, भीम सिंह शेखावत, भगवती प्रसाद स्वामी, नथमल नागवान, पालाराम कुमावत, बाबूलाल कुमावत, प्रेम सिंह नायक, बाबूलाल मेघवाल, विजय सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच रणवीर धतरवाल, शायर सिंह शेखावत, अशोक स्वामी, प्रकाश मेघवाल, धीर सिंह नायक, राजकुमार जोशी, श्री निवास शर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी, राय सिंह शेखावत, विनोद सोनी, होशियार सिंह सिंगाठिया, संदीप शेखावत, प्यारेलाल मिस्त्री, गुरुदयाल जांगिड़, छंगाराम मेघवाल, राजेन्द्र सैनी, अक्षय शर्मा, विक्रम गुर्जर, ताराचंद चोपड़ा, मुकेश शेखावत, सुरेश कुमावत, रामचन्द्र खन्ना सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!