उदयपुरवाटी, 5 अप्रैल 2025: तहसील क्षेत्र की बागोरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत मुनका की ढाणी में शनिवार को प्रशासन द्वारा बड़ी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार नीरज वर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें पटवारी, गिरदावर और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी रही।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनका की ढाणी में खसरा नंबर 963 और 765 पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया था। सरकारी भूमि पर किए गए इस अतिक्रमण को हटाने के आदेशों के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई। मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया और जमीन को मुक्त कराया।

नायब तहसीलदार नीरज वर्मा ने बताया कि मुनका की ढाणी में लंबे समय से सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद पुष्टि होने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!