Sunday, April 12, 2026
Homeचिड़ावाकचरे से कराहता चिड़ावा अब होगा साफ! प्रशासक डॉ. सोनी के एक्शन...

कचरे से कराहता चिड़ावा अब होगा साफ! प्रशासक डॉ. सोनी के एक्शन का असर

चिड़ावा: शहर में लंबे समय से बिगड़ी सफाई व्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही है। प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ने के बाद नगर पालिका ने तेजी से काम शुरू किया है। प्रशासक डॉ. नरेश सोनी के कड़े निर्देशों के बाद पूरे शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हालात में सुधार दिखने लगा है।

नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सभी 40 वार्डों में विशेष योजना लागू करते हुए घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए 5 ट्रैक्टर, 2 टिप्पर और 1 पिकअप वाहन लगाए गए हैं, जो नियमित रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में कचरा उठाने का कार्य कर रहे हैं

पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे इस अभियान के कारण शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखने को मिला है। पहले जहां कचरे के ढेर लगे रहते थे, वहां अब नियमित उठाव हो रहा है।

सफाई कार्य नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नूनिया की निगरानी में किया जा रहा है। वहीं एसआई संदीप लांबा और फील्ड इंचार्ज सज्जन कुमार मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इससे काम में पारदर्शिता और तेजी बनी हुई है।

नगर पालिका के अनुसार निरंतर प्रयास जारी हैं और जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। प्रशासन की सक्रियता का असर अब आम नागरिकों को भी साफ दिखाई दे रहा है। नियमित कचरा उठाव और साफ-सफाई से लोगों को राहत मिली है और प्रशासन की कार्यशैली पर भरोसा मजबूत हुआ है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!