समीर ऑप्टिकल्स अब पिलानी में भी, बिरला अस्पताल परिसर में खुलेगा नया स्टोर; मरीजों को मिलेगी एक ही जगह पूरी सुविधा

पिलानी: क्षेत्रवासियों के लिए राहत और सुविधा भरी खबर सामने आई है। चिड़ावा के प्रतिष्ठित ऑप्टिकल संस्थान समीर ऑप्टिकल्स अब पिलानी में भी अपनी सेवाओं का विस्तार करने जा रहा है। नया स्टोर बिरला सार्वजनिक अस्पताल परिसर, पिलानी में शुरू किया जाएगा, जिसका भव्य उद्घाटन कल शुक्रवार 15 मई 2026 को सुबह 10:15 बजे होगा। उद्घाटन जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी करेंगे।

Advertisement's

समीर ऑप्टिकल्स पिछले करीब 20 वर्षों से चिड़ावा में अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए पहचान बना चुका है। आधुनिक तकनीक, ब्रांडेड चश्मों की विस्तृत श्रृंखला और गुणवत्ता की गारंटी के कारण क्षेत्र में इस संस्थान को विशेष भरोसे के साथ देखा जाता है। अब पिलानी में नया स्टोर खुलने से स्थानीय लोगों और मरीजों को सीधे अस्पताल परिसर में ही ऑप्टिकल सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Advertisement's

जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी ने कहा कि अस्पताल परिसर में ऑप्टिकल स्टोर खुलने से मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। नेत्र जांच, चश्मे और अन्य जरूरी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलने से समय और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा।

Advertisement's

उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पिलानी और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!