Monday, May 25, 2026
Homeसूरजगढ़RGHS संकट पर पेंशनर्स का फूटा गुस्सा, बोले- इलाज व्यवस्था बदली तो...

RGHS संकट पर पेंशनर्स का फूटा गुस्सा, बोले- इलाज व्यवस्था बदली तो होगा आंदोलन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

सूरजगढ़: राजस्थान पेंशनर्स समाज सूरजगढ़ की ओर से आरजीएचएस योजना में इलाज व्यवस्था को पूर्व की तरह यथावत रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उपशाखा अध्यक्ष रामजीलाल फोगाट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी स्वाती झा को ज्ञापन देकर पेंशनर्स की समस्याओं से अवगत कराया।

Advertisement's

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले लगभग एक वर्ष से पेंशनर्स को आरजीएचएस के तहत अनुमोदित अस्पतालों और दवा केंद्रों से उपचार प्राप्त करने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 14 अप्रैल 2026 से कई स्थानों पर पेंशनर्स को न तो चिकित्सा सुविधा मिल रही है और न ही निशुल्क दवाइयां उपलब्ध हो पा रही हैं। इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement's

ज्ञापन में मांग की गई कि आरजीएचएस को बीमा मोड पर नहीं दिया जाए और वर्तमान कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को पूर्ववत जारी रखा जाए। साथ ही अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई, ताकि पेंशनर्स को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement's

राजस्थान पेंशनर्स समाज ने यह भी कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर में आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इलाज व्यवस्था बाधित होने से बुजुर्ग पेंशनर्स के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

Advertisement's

ज्ञापन सौंपने के दौरान राधेश्याम मान, रामनिवास शर्मा, बलबीर ठोलिया, श्रीराम ठोलिया, आजाद सिंह, सुल्तान सैनी, राजपाल फोगाट और नरेन्द्र मान सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा कि बुजुर्गों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!