
1– 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन, परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
2– केंद्रीय कैबिनेट की बैठक: पीएम मोदी मंत्रियों के साथ आज करेंगे मंथन, महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव
3– शाह बोले- संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं, राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
4– ‘जिन-जिन राज्यों में BJP सरकार, वहां लागू होगा UCC’; संविधान दिवस पर अमित शाह का ऐलान
5– कॉकरोच पार्टी का नागपुर में प्रदर्शन, दीपके का चुनावों में गड़बड़ी का आरोप, कहा- संविधान की रक्षा के लिए सभी आगे आएं
6– जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से एक हफ्ते में मांगा जवाब, कहा- जाति का डेटा जुटाने का तरीका बताएं
7– सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस, मुंबई में गांधी जयंती पर बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप, केस भी दर्ज
8– संसद सत्र: आर-पार के मूड में विपक्ष, कांग्रेस की बैठक आज; परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति नाकाम करने की तैयारी
9– यूपी चुनाव के सर्वे में सपा को बहुमत, पहली बार किसी ओपिनियन पोल में BJP वोट प्रतिशत में पिछड़ी
10– कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं, कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है, पंजाब के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं
11– बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे अखिलेश, सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता, गांवों में 300 यूनिट बिजली फ्री, शिक्षा मित्रों को टीचर जैसा वेतन, किसानों का कर्ज माफ
12– कर्नाटक CM बोले- आशाकर्मी हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकतीं, सैलरी बढ़ाने की मांग पर कहा- केंद्र सरकार से मांगो; वर्कर 9 दिन से हड़ताल पर
13– ‘शेख हसीना को कुछ भी हुआ तो खैर नहीं’; पेंटागन के पूर्व अधिकारी की बांग्लादेशी PM को सीधी चेतावनी
14– बांग्लादेश- अवामी लीग ने 2 दिन बंद का ऐलान किया, हसीना की वापसी से पहले सुरक्षा बढ़ी; इस महीने आगजनी की 100 घटनाएं दर्ज
15– इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया, सिनेथ जयवर्धने और लसिथ कूसपुले की सेंचुरी
16– दुसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड एक विकेट पर 100 के पार, लाथम का अर्धशतक, गुरनूर ने कॉनवे को पवेलियन भेजा
17– उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, 5 राज्यों में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




