Monday, May 25, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़-चिड़ावा रोड पर भयावह एक्सीडेंट, टोल लाइन में खड़ी कार को ट्रक...

सूरजगढ़-चिड़ावा रोड पर भयावह एक्सीडेंट, टोल लाइन में खड़ी कार को ट्रक ने रौंदा, लॉक हो गए दरवाजे, तीन घायल

सूरजगढ़: सूरजगढ़-चिड़ावा रोड स्थित रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार अल सुबह करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए टोल बूथ की लाइन में खड़ी एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कार आगे खड़ी बोलेरो और पीछे से आए ट्रक के बीच बुरी तरह फंस गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसके दरवाजे लॉक हो गए, जिससे अंदर बैठे पांच दोस्त काफी देर तक फंसे रहे।

Advertisement's

सालासर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे पांचों दोस्त

सूरजगढ़ थाना प्रभारी रणजीत सेवदा ने बताया कि कार सवार पांच दोस्त सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर वे टोल पार करने के लिए लाइन में खड़े थे। कार के आगे एक बोलेरो वाहन खड़ा था। इसी दौरान सूरजगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आया ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे टोल लाइन में घुस गया।

Advertisement's

ट्रक ने पीछे से कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि कार आगे खड़ी बोलेरो और ट्रक के बीच दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बोलेरो में सवार लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

Advertisement's

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए घायल, टोलकर्मियों और लोगों ने चलाया राहत अभियान

जोरदार टक्कर के बाद कार के गेट लॉक हो गए, जिससे पांचों युवक अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और टोलकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Advertisement's

हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को लोहारू (हरियाणा) लेकर रवाना हो गए।

Advertisement's

लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद बेकाबू ट्रक टोल बूथ के केबिन में जा घुसा। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement's
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!