चिड़ावा में सद्गुरु कबीर साहेब के अवतरण दिवस पर राहगीरों को शीतल पेय वितरित किए गए

चिड़ावा, 16 जून 2025: कस्बे के स्टेशन रोड स्थित चूंगी नंबर 3 पर अवस्थित विडीम स्टूडियो परिसर में सद्गुरु कबीर साहेब के अवतरण दिवस के अवसर पर शीतल पेय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य का संचालन महंत घीसादास कबीर पंथी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें तेज गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मीठा पानी, फ्रूटी और शरबत वितरित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों और स्थानीय जनों ने सामाजिक सेवा की इस पहल को सराहा। सेवा में योगदान देने वालों में अंबेडकर शिक्षा समिति के संरक्षक सदस्य रोहिताश मेहरानिया ने भी अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को पानी पिलाना एक पुण्य का कार्य है, और जब भी सेवा का अवसर मिले, सभी को उसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के लिए महंत घीसादास का आभार भी प्रकट किया।

महंत घीसादास ने इस अवसर पर अपने वक्तव्य में कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब के विचार समाज में समरसता, भाईचारा और मानव सेवा को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल सेवा होती है, बल्कि सद्गुरु के संदेशों का प्रचार-प्रसार भी होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कबीर साहेब के विचारों को अपनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनें।

Advertisement's
Advertisement’s

इस सेवा कार्य में महावीर माहीच, रोहिताश बाढ़ा, मंगेश भगत, रघुवीर मास्टर, शिवप्रसाद खुडोत, दलीप कुमार, सीताराम पंवार, लालचंद जुलाहा और पार्षद बाबूलाल सोलंकी सहित अन्य कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने शीतल पेय ग्रहण कर इस सेवा कार्य की सराहना की। आयोजन स्थल पर पूरे दिन जन सहभागिता बनी रही, जिससे आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!