चिड़ावा के कबीर टीला मंदिर में मनाया गया कबीर प्रकट दिवस, संतों के समागम से माहौल हुआ भक्तिमय

चिड़ावा, 11 जून 2025: बागर स्थित प्राचीन कबीर पंथ के मंदिर, कबीर टीला में हर वर्ष की तरह इस बार भी कबीर प्रकट दिवस श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर 628वें कबीर प्रकट दिवस पर मंदिर महंत रघुवीर दास ने उपस्थित सेवकों को संत कबीर के दोहों, वाणी और विचारों की व्याख्या करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में नारनौल, महेंद्रगढ़ और भिवानी से आए अनेक कबीर पंथी साधु भी शामिल हुए। मंदिर पहुंचने पर महंत रघुवीर दास के नेतृत्व में संतों का स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह के दौरान सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें सामाजिक कुरीतियों पर गहन चर्चा की गई। महंत रघुवीर दास ने सत्संग में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अंधविश्वास, पाखंड और जातिवाद जैसी रूढ़ियों को समाप्त करने की प्रेरणा दी।

कबीर जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में जनसहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने महंत द्वारा दी गई सीखों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और इस आध्यात्मिक माहौल में संत कबीर के जीवन दर्शन को समझने का प्रयास किया।

Advertisement's
Advertisement’s

पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को सामाजिक जागरूकता और धार्मिक समरसता की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!