चिड़ावा के आरपीएम स्कूल में मनाई गई राजेश पायलट की पुण्यतिथि, विद्यार्थियों को मिला प्रेरक संदेश

चिड़ावा, 11 जून 2025: खेतड़ी रोड, अडूका रेलवे फाटक के पार स्थित राजेश पायलट मेमोरियल विद्यापीठ में आज स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था निदेशक, स्टाफ व विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement's
Advertisement’s

संस्था निदेशक महेंद्र गुर्जर ने अपने संबोधन में राजेश पायलट के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग विद्यार्थियों के समक्ष साझा किए। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट का व्यक्तित्व सेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा है, जिससे नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे भी अपने जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुण अपनाएं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह, धर्मेंद्र राव, अमित जांगिड़, अनिल कुमावत, कृष्ण, बजरंग, मनीष कुमार, सौरभ, संजय सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय राजेश पायलट के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए और बताया कि राजेश पायलट का जीवन उनके लिए प्रेरणा स्रोत बना है। संस्था की ओर से इस अवसर पर सभी को उनके योगदान की जानकारी देते हुए सामाजिक चेतना का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!