काजड़ा पंचायत को पेयजल संकट से मिलेगी राहत, नए बोरिंग निर्माण की मिली स्वीकृति, सरपंच मंजू तंवर के प्रयास लाए रंग

सूरजगढ़, 9 जून 2025: ग्राम पंचायत काजड़ा को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से अब राहत मिलने जा रही है। पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या दो में स्थित ओपन बेल के सूख जाने से स्थानीय निवासियों को जलापूर्ति में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए सरपंच मंजू तंवर ने लगातार प्रयास किए, जिनके परिणामस्वरूप पंचायत को नए बोरिंग निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

Advertisement's
Advertisement’s

सरपंच ने बताया कि जब इस समस्या की जानकारी चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता को दी गई, तो उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत काजड़ा के आवेदन पर शीघ्रता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसी के तहत 24.51 लाख रुपये की लागत से नए बोरिंग निर्माण की स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Advertisement's
Advertisement’s

इस प्रयास के लिए पंचायतवासियों ने केडी गुप्ता, पिलानी के सहायक अभियंता और पूरी विभागीय टीम का आभार व्यक्त किया है। साथ ही, इस कार्य के लिए समर्थन देने वालों में विनोद सोनी, नथमल नागवान, सुमेर सिंह शेखावत, भगवती प्रसाद स्वामी, अशोक कुमावत, सुशील मारवाल, कैलाश नागवान, डॉ मनोज जोशी, राय सिंह शेखावत, विनोद जोशी, मुकेश दादरवाल, होशियार सिंह सिंगाठिया, भरत नागवान, भगवती चंदेलिया और भीम सिंह शेखावत सहित कई लोगों ने सरपंच के प्रयासों की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!