Saturday, September 26, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 26 सितंबर 2026 (शनिवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 26 सितंबर 2026 (शनिवार)

Good morning
Good morning

1– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ भजनों का आनंद लिया।

2– प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया। इसमें लगातार प्रयास, दृढ़ता और कर्म के महत्व को रेखांकित किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश के अनुसार, सफलता और नए विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए केवल भाग्य पर निर्भर रहने के बजाय निरंतर प्रयास, साहस और संकल्प जरूरी है।

3– संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत को लेकर टिप्पणी करते हुए सवाल करने की कोशिश की। पत्रकार के लगातार बोलने पर जयशंकर ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, ‘एक आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा है? चलिए!’

4– इस घटनाक्रम से एक दिन पहले एक भारतीय पत्रकार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रवेश द्वार के पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सवाल किया था। पत्रकार ने पूछा था, ‘प्रधानमंत्री, आप आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?’ इसके बाद हाफिज सईद को लेकर भी सवाल किया गया कि पाकिस्तान उसके खिलाफ मुकदमा कब चलाएगा। शहबाज शरीफ दोनों सवालों का जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए

5– जयशंकर के जवाब के बाद भी पाकिस्तानी पत्रकार अपनी बात कहता रहा। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने उसे रोकते हुए कहा, ‘आपने उन्हें बिल्कुल साफ-साफ सुन लिया है।’ इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर के जवाब की चर्चा होने लगी।

6– केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भारत के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को भविष्य का रास्ता बताया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन अपनाने से जीवाश्म ईंधन का आयात कम हो सकता है, ग्रामीण इलाकों में नौकरियां पैदा हो सकती हैं और किसानों की आय बढ़ सकती है।

7– गडकरी ने देश में प्रदूषण कम करने और ईंधन आयात पर निर्भरता घटाने के लिए वैकल्पिक ईंधन और हाइड्रोजन तकनीक पर बड़ा जोर दिया है। स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराते हुए गडकरी ने खुलासा किया कि वे खुद हाइड्रोजन से चलने वाली कार का उपयोग करते हैं। उन्होंने टोयोटा मिराई (Toyota Mirai) का उदाहरण देते हुए ये कहा

8– नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के फॉर्म में घोषणा पत्र शामिल किए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि देशभर में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के 3.27 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह आंकड़ा 24 जून 2025 से अब तक का है। फिलहाल देश में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के कुल 17.38 करोड़ मतदाता हैं।

9– चुनाव आयोग: चिदंबरम ने ईसी से मांगी फाइलें; फैसलों को लेकर उठाए सवाल; कहा- सर्वसम्मति से हुए तो सार्वजनिक करें

10– पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का समर्थन करते हुए उन्हें पद्म भूषण देने की बात कही। उन्होंने बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान और मतदाता सूची से कथित घुसपैठियों के नाम हटाने को लेकर भी दावा किया।

11– सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कुछ फैसलों और फॉर्म-6 में किए गए संशोधनों को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने बिना सहमति और अल्पमत में लिए गए फैसलों को शुरू से अमान्य घोषित करने की मांग की है। इसके साथ ही पद और अधिकार की सीमा से आगे जाने वाले कथित कृत्यों पर आपराधिक जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है

12– शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के मुताबिक, याचिका में मांग की गई है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से बिना सहमति और अल्पमत में रहते हुए लिए गए सभी फैसलों को शुरू से ही अमान्य घोषित किया जाए

13– चुनाव आयोग पर NDA के भीतर अलग सुर, भाजपा के 3 सहयोगी दलों ने खुलकर मांगा जवाब

14– सरकार ने मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA की समयसीमा बढ़ाई, 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए लागू

15– ‘राहुल गांधी मदारी हैं, उनकी मां ने नागरिकता लेने से पहले वोट कैसे डाला’; गिरिराज सिंह का आरोप

16– ट्रंप के टैरिफ से चीन को राहत, रूसी तेल विवाद पर हरदीप पुरी बोले- हमारे पास प्लान-बी तैयार

17– देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 28 से 30 सितंबर तक सभी एटीएम लेनदेन मुफ्त करने की घोषणा की है। सरकार ने भी रविवार, 27 सितंबर को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो

18– आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। यह समय पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं। वहीं, पितरों की आत्मशांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। इस दौरान पूरे 15 दिनों तक कई नियमों का विशेष रूप से पालन करने की भी मान्यताएं हैं

19– डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल पर नेशनल पॉलिसी बनाने की मांग, स्कूलों में स्मार्टफोन बैन हो, 15 साल तक के बच्चे सोशल अकाउंट न बना सकें

20– गंभीर बीमारियों का जोखिम 14% बढ़ा: रोज 100 ग्राम ज्यादा अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड दिल के लिए घातक, मौत तक का खतरा

21– चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, मीठे पेय, पैकेज्ड स्नैक्स और रेडी-टू-ईट भोजन आज की व्यस्त जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं। इन्हें तैयार करने में कम समय लगता है और लंबे समय तक सुरक्षित रहने के कारण ये सुविधाजनक विकल्प भी माने जाते हैं। लेकिन इन खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ने के साथ स्वास्थ्य पर संभावित असर को लेकर सामने आए नए शोध ने चिंता बढ़ाई है।

22– 45 वर्षों के वैश्विक जलवायु आंकड़ों के विश्लेषण में सामने आया है कि दुनिया के करीब आधे भू-भाग में चरम गर्मी का दौर लंबा हुआ है। उत्तर-पश्चिमी भारत में अत्यधिक गर्म दिनों की शुरुआत गर्मी के सामान्य मौसम से पहले हो रही है।
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

-समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें*

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!