समाज सेवा की मिसाल बने चरणसिंह पूनिया, सरला पाठशाला को दी सहयोग राशि, पिछले छह वर्षों से निरंतर संस्था से जुड़े हैं दिल्ली पुलिस के कर्मठ अधिकारी

चिड़ावा, 9 जून 2025: समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए चरणसिंह पूनिया ने एक प्रेरणादायक कार्य किया है। दिल्ली पुलिस में पिछले 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे चरणसिंह पूनिया ने गरीब, बेसहारा और भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाली सरला पाठशाला को 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। यह राशि उन बच्चों के बेहतर भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दी गई है।

Advertisement's
Advertisement’s

वर्तमान में उनकी माता तिग्यास ग्राम पंचायत की सरपंच हैं, और इसी पारिवारिक पृष्ठभूमि से समाज सेवा की प्रेरणा लेकर चरणसिंह पूनिया लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे पिछले छह वर्षों से सरला पाठशाला चिड़ावा से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर संस्था की आवश्यकताओं के अनुसार सहयोग करते आ रहे हैं।

संस्था से जुड़े सदस्यों का कहना है कि चरणसिंह पूनिया का यह योगदान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक प्रेरणास्त्रोत बन सकता है। सरला पाठशाला परिवार ने उनके इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement's
Advertisement’s

चरणसिंह पूनिया का यह कार्य यह दर्शाता है कि यदि सेवा भावना से जुड़कर कार्य किया जाए, तो किसी भी पेशे में रहते हुए समाज के प्रति कर्तव्य निभाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!