चिड़ावा, 3 जून 2025: राजस्थान ओबीसी आयोग के सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया का स्वागत समारोह मंगलवार शाम को चिड़ावा के भगेरिया फार्म हाउस पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने मोक्ष वाहन, वाटर कूलर, श्याम रथ और पक्षियों के लिए लगाए गए घोंसलों का विधिवत उद्घाटन किया।

Advertisement's
Advertisement’s

समारोह में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया ने पवन मावंडिया को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि मावंडिया ने सदैव समाजहित को प्राथमिकता दी है और इस नियुक्ति से ओबीसी वर्ग की आवाज को मजबूती मिलेगी।

मुख्य अतिथि पवन सैनी ने भगेरिया परिवार की ओर से शुरू की गई समाजसेवी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि मोक्ष वाहन का उपयोग अंतिम यात्रा के लिए निःशुल्क किया जा सकेगा, जो चिड़ावा में पहली बार शुरू किया गया है और हर समय उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक और पार्षद अंकित भगेरिया ने बताया कि श्याम रथ वार्ड संख्या 22 और 24 में नियमित रूप से भ्रमण करेगा और लोगों से गायों के लिए रोटी एकत्र कर उन्हें उचित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा फार्म हाउस के बाहर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए पेयजल सुविधा के तहत वाटर कूलर लगाया गया है, और गर्मियों में पक्षियों को राहत देने के लिए पेड़ों पर घोंसले लगाए गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

इस आयोजन में चिड़ावा और आसपास के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें विपुल अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, बबलू शेख, डॉ हवासिंह भाम्बू, शशिकांत कुठाणिया, नवीन सैनी, मयंक मंडेलिया, राजेश वेद, दीपक कौशिक, बिट्टू चौधरी, जितिन सांगवान, अमित कुठाणिया, पीयूष बाछूका, आशीष भगेरिया, नीरज भगेरिया, अमित भगेरिया, सत्येंद्र कौशिक, बृजेश पूनिया, विनोद डांगी, श्यामसुंदर शर्मा, विप्र रोहतास डांगी, अनिल कुठाणिया, विक्रांत राजपूत, विशेष पूनिया, एज़ाज़ कुरैशी, राकेश पूनिया, बाबूलाल जांगिड़, महेंद्र कुमावत, शशिकांत पार्षद सहित अनेक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में समाजसेवा की भावना और जनकल्याण के उद्देश्य से की गई इन पहलों को सभी ने सराहा और ऐसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!