सिंघाना, 3 जून 2025: कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति झुंझुनूं की ब्लॉक स्तरीय बैठक सिंघाना के झटपट बालाजी सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष हरिराम दादरवाल ने की। बैठक में सामाजिक मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं को जोड़ने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में विनोद कुमार देलवाल, पंकज किरोड़ीवाल, महेंद्र बिवाल, रोहतास नेमीवाल, हीरालाल घोड़ीवाल और सुनील किरोड़ीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Advertisement's

बैठक में समाज की प्रमुख समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा, स्वरोजगार, युवाओं की भागीदारी और संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यकारिणी में परमेश्वर लाल उर्फ दाताराम भाटी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि छोटेलाल जलन्द्रा और शीशराम राजोरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप कुमार तुनवाल को सचिव, अमर सिंह लुहानीवाल को कोषाध्यक्ष, उमेद सिंह मणीठिया को संगठन मंत्री और महेंद्र सिंह नानवाल को प्रचार मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ओम प्रकाश होदखासिया, नंदलाल जाजोरिया और कृष्ण कुमार लुहानीवाल को संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। निरंजन लाल टाक को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और समाज हित में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई गई। इस अवसर पर शीशराम जलन्द्रा, दिनेश भाटी, सोमवीर मणीठिया, विशंभर टेलर मास सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने इस बैठक के माध्यम से यह संदेश दिया कि संगठित प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और इसके लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!