पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जीणी में प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह के रूप में मनाया वार्षिकोत्सव

सूरजगढ़: तहसील के गांव जीणी के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव को प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुनिता कंवर ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया।

कार्यक्रम में भामाशाहों व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक नरेश कुमार ने ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को विद्यालय से जुड़े रहने की अपील की, मंच संचालन मुकेश मीश्र ने किया

इस मौके पर अमिलाल भडिया, बनबीर भडिया, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र पूनिया, महेंद्र, विनोद, बल्लाराम, वाइस प्रिंसिपल सविता सहित समस्त स्टाफ व छात्र – छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!