राष्ट्रीय जाट महासंघ ने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने की शपथ दिलाई

चिड़ावा: ओजटू के सांवरिया होटल में राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शादियों में फिजूलखर्ची रोकने, शराबबंदी और दिन में शादियां करने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी ने की।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची को रोकना और शादियों को सरल बनाना था। महासंघ ने शादी-ब्याह में अन्न के दुरुपयोग को रोकने और सादगी से शादियां करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने शपथ को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला महामंत्री रिटायर्ड एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सुबे. विरेन्द्र कोठारी और जिला सलाहकार डॉ. महेंद्र नेहरा ने भी शादी-ब्याह में सादगी बरतने का आह्वान किया।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल स्योराण, ब्लॉक महासचिव विकास कटेवा, ब्लॉक सचिव जयसिंह काजला सहित अन्य युवाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस समारोह में सुबे. मेजर हरलाल सिंह डांगी, सुबे. हिरालाल, इन्द्राज सिंह बोरायण , अंकित जाट और राजेन्द्र सिंह बालायन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!