जिला कलेक्टर से मिले जखोड़ा के ग्रामीण: भवानीपुरा, मनफरा, भैरूगढ़ और जखोड़ा को मिला कर ग्राम पंचायत बनाने की मांग की

पिलानी: जखोड़ा के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल आज झुंझुनूं में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा से मिला। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर जिला कलेक्टर से जखोड़ा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को बताया कि जखोड़ा में पोस्ट ऑफिस, राजकीय उमा विद्यालय, सामुदायिक चिकित्सालय, बीएसएनएल भवन व टॉवर, 32 केवी जीएसएस, सहकारी मीनी बैंक व सहकारी गोदाम भी है, सहकारी मीनी बैंक भी है व सहकारी गोदाम, किसान सेवा केन्द्र गोदाम, पानी की बड़ी टंकी है, हर तीसरे घर से एक सरकारी कर्मचारी व पेट्रोल पम्प की सुविधा भी उपलब्ध है।

ग्रामीणों ने भवानीपुरा, मनफरा, भैरूगढ़ और जखोड़ा को मिला कर ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को बताया कि चारों गांवों को मिलाने पर यहां 3 हजार से अधिक मतदाता हैं। सभी चारो गांव 2 किलोमीटर के कैचमेंट एरिया में डामर सड़क मार्ग से जुडे हुए हैं। यदि सरकार द्वारा ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाता है तो ग्राम जखोड़ा में पर्याप्त आबादी भूमि व अन्य भूमि भी उपलब्ध है। ग्राम के भामाशाहों द्वारा पंचायत भवन व अन्य सुविधाओ के लिए सहयोग किया जाएगा।

ग्रामीणों ने इससे पहले उपखण्ड अधिकारी व भाजपा नेता राजेश दहिया को भी जखोड़ा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग का ज्ञापन सौंपा है। आज जिला कलेक्टर से मिले प्रतिनिधिमंडल में गांव के हवासिंह यादव, सीताराम अवाना, लीलाधर अवाना, रामसिंह कस्वां, उमाकांत शर्मा, मनोज शर्मा, उमेश पारीक, संजय जखोड़िया, सुभाष खटाणा, सुभाष मेघवाल, अशोक गुर्जर आदि ग्रामवासी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!