मां शाकंभरी की भक्ति में डूबी महिला भक्तों ने प्रेम-भाव से सजाई माता की चुनड़ी

चिड़ावा, 22 दिसम्बर 2024: शहर में रेखा शर्मा और कुमार जीव के निवास स्थान पर आयोजित मां शाकंभरी की चुंदड़ी सजाने के धार्मिक आयोजन ने माता के भक्तों पर भक्ति का रंग चढ़ा दिया। इस भव्य आयोजन में मां शाकंभरी की चुंदड़ी को बड़े ही श्रद्धापूर्वक सजाया गया। भक्तों ने मधुर भजनों के माध्यम से मां को रिझाया।

इस धार्मिक आयोजन में परिवार के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। दूर रहने वाले बेटे शांतनु, बहू पारूल और पोते अमय ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से पूजा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पिलानी से आए भक्त सुरूचि और नीकू सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी इस पवित्र आयोजन में भाग लिया।

विडियो देखें

राधा रमण समूह की सदस्य अंबिका महमिया ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर मां शाकंभरी को रिझाया। उनके साथ चंद्रकांता मिश्र, बिमलेश, पुष्पा जांगिड़, आभा शर्मा, सरोज धाबाई, हंसा शर्मा, शिक्षा बजाज, कविता सोनी और पिलानी से आईं सुषमा शेखावत सहित उनकी टीम ने भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!