काजड़ा से हरित महाकुंभ के लिए 887 थाली-थैले का योगदान, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया बड़ा कदम

काजड़ा, 22 दिसम्बर 2024: प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए काजड़ा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक सराहनीय पहल की है। अमृता देवी प्रकृति संरक्षण अभियान के तहत, काजड़ा RSS ने महाकुंभ में उपयोग के लिए 887 थाली और 887 बैग का योगदान दिया है।

इस अभियान का उद्देश्य महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से रोकना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। काजड़ा RSS के सुरजगढ़ खण्ड कार्यवाह अशोक, सह कार्यवाह कुलदीप और मंडल प्रमुख पवन कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

विक्रम सुशील शर्मा (आरएसएस सदस्य) ने बताया कि महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ तीर्थ यात्रियों के आने का अनुमान है। ऐसे में प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए यह अभियान बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक घर से एक थैला और एक भोजन की थाली संग्रहित की जा रही है।

इस मुहिम में सुदर्शन शर्मा, शशिकांत नगवान, सुनील खटाना, अशोक स्वामी, पवन जोशी, राजेंद्र मेघवाल, रमेश सोनी, सुभाष शर्मा, आकाश शर्मा, संजय शर्मा और मनोज शर्मा सहित कई अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!