स्वर्गीय कुलदीप मेघवाल की स्मृति में लोदीपुरा विद्यालय में कक्षा कक्ष का लोकार्पण, विधायक भाम्भू ने किया सड़कों का शिलान्यास

सुलताना, 22 दिसम्बर 2024: लोदीपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज स्वर्गीय कुलदीप मेघवाल कांस्टेबल राजस्थान पुलिस की स्मृति में उनके पिता सरदार राम मेघवाल द्वारा निर्मित नए कक्षा कक्ष का लोकार्पण झुंझुनू विधानसभा विधायक राजेंद्र भाम्भू ने किया। इसी के साथ, लोदीपुरा से सुल्ताना, श्री अमरपुरा रोड, लोदीपुरा से क्यामसर और भूकना से लॉयल सीमा तक की सड़कों का शिलान्यास भी विधायक भाम्भू के कर-कमलों से हुआ।

इस अवसर पर विधायक भाम्भू ने कहा कि वह एक अनुशासित पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो कहती है, वह करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय में वॉलीबॉल खेल मैदान, 700 मीटर की सीसी रोड और पानी की टंकी निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।

स्वर्गीय कुलदीप मेघवाल की स्मृति में लोदीपुरा विद्यालय में कक्षा कक्ष का लोकार्पण, विधायक भाम्भू ने किया सड़कों का शिलान्यास

इस कार्यक्रम में पंचायत समिति चिड़ावा प्रधान रोहताश धागड़, जिला समिति सदस्य इंद्राज, सरपंच विश्वभर पूनिया, अमरसिंह पूनिया (भूकना सरपंच), ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा, निरंजन शर्मा, सरदार सिंह, राजकुमार मूंड, मामराज, डॉक्टर राजकुमार डांगी, हरफूल सिंह, बिजारणिया, शंकर सैन, राम सिंह नेहरा, जगपाल सिंह यादव, प्रदीप नेहरा, प्रदीप शर्मा झुंझुनू, महेंद्र नेहरा, पूरणमल गजराज, सूबेदार होशियार सिंह नेहरा, ओमप्रकाश नेहरा, सुमेर सिंह नेहरा, लादूराम नेहरा, सही राम, देवकरण सिंह नेहरा, ओंकार महला, रामस्वरूप नेहरा, मदन महला, विनोद पायल, ईश्वर नेहरा, बहादुरमल मेघवाल, सरदाराराम मेघवाल, सरदार सिंह पायल, प्रताप बाबूजी, राजेश मेघवाल, हजारीलाल शर्मा, राजेश बड़सरा, रामनिवास बड़सरा, बहादुरमल भड़ौदा कला, संदीप राव घरड़ना खुर्द, राकेश मान, सुरेश भालोठीया, हरिराम शर्मा, राजकुमार घरड़ना, गुलजार खान झंझोत और समस्त लोदीपुरा स्कूल स्टाफ सदस्य व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!