Monday, August 4, 2025
Homeदेशदिल्ली में पानी की भारी किल्लत: जनता बेहाल, आतिशी ने कहा -...

दिल्ली में पानी की भारी किल्लत: जनता बेहाल, आतिशी ने कहा – पाइपलाइन काटने की साजिश, BJP का मटका फोड़ प्रदर्शन

नई दिल्ली: दिल्ली में पानी की भारी किल्लत के कारण जनता बेहाल है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में खाना बनाने और नहाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और पानी की इस किल्लत ने जनता की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है।

सियासी आरोप-प्रत्यारोप

दिल्ली में जल संकट के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने इस संकट के लिए हरियाणा और केंद्र की बीजेपी सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में पानी की किल्लत जानबूझकर बढ़ाई जा रही है और इसके पीछे साजिश रची जा रही है।

पाइपलाइन काटने की साजिश का आरोप

जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। आतिशी ने दावा किया कि कल साउथ दिल्ली की पाइपलाइन में साजिशन 6 बोल्ट काटे गए और इससे साउथ दिल्ली में 25% पानी की कमी हुई है। उन्होंने पुलिस से मुख्य वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने का आग्रह किया है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

बीजेपी का प्रदर्शन

इस जल संकट के विरोध में आज बीजेपी दिल्ली के 14 जगहों पर मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित दिल्ली के सांसद भी अपने संसदीय क्षेत्र में प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें वीरेंद्र सचदेवा लक्ष्मी नगर में, बांसुरी स्वराज आर के पुरम में, राम वीर सिंह बिधूड़ी संगम विहार में, कमलजीत सेहरावत द्वारका में और योगेंद्र चंदोलिया जहांगीरपुरी में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!