सीएम आवास पर हुई बैठक: बजट सत्र के बाद अफसरों का होगा ट्रांसफर

राजस्थान: भजन लाल सरकार ने सीएम आवास में हुई बैठक में अपनी 11 लोकसभा सीटों पर हार का मंथन किया। इस मंथन के बाद लोकसभा प्रभारी मंत्री, जिला अध्यक्ष, और विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा। इसी बैठक में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव पर भी चर्चा हुई।

भजनलाल सरकार के 6 महीने हो चुके हैं, और अब ब्यूरोक्रेसी में लगातार बदलाव किया जा रहा है। बजट सत्र के बाद, अफसरों का होगा ट्रांसफर। माना जा रहा है कि बजट सत्र के बाद ही इस तरह के ट्रांसफर किए जाएंगे।

अफसरों की स्थिति

गहलोत सरकार के समय से ही करीब 45 IAS, 55 IPS, और 25 AFS पदों पर अधिकतर अधिकारी जमे हैं। कई जिलों के एसपी और कई रेंज आईजी भी पूर्ववर्ती सरकार के समय से ही कामकाज संभाल रहे हैं। इसके अलावा, कई अफसर पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग, एडीजी प्लानिंग, एडीजी पुलिस आधुनिकीकरण, रेलवे, ट्रेनिंग, क्राइम और यातायात पुराने पदों पर जमे हैं। जयपुर पुलिस आयुक्त, उदयपुर आईजी, और करीब 25 आईएफएस राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस के समय से ही अपने पदों पर काम कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन

लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर हार के कारणों पर भाजपा में आज भी मंथन होगा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर चलेगा। कल 7 लोकसभा सीटों पर हार के कारणों पर चर्चा हुई थी। टोंक-सवाई माधोपुर, नागौर, बाड़मेर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू और दौसा सीटों पर हार की समीक्षा की गई। आज बची बांसवाड़ा डूंगरपुर, करौली-धौलपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर सीटों पर हार के कारणों पर होगा चिंतन होगा।

विधायकों से फीडबैक

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर, और राष्ट्रीय संगठक वी सतीश मौजूद रहेंगे। इन्हें लोकसभा प्रभारी मंत्री, जिला अध्यक्ष, और विधायकों से फीडबैक लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!