Friday, June 20, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं पुलिस की आज की कार्रवाई: आरोपियों में मोबाइल टावर केबल चोर...

झुंझुनूं पुलिस की आज की कार्रवाई: आरोपियों में मोबाइल टावर केबल चोर से लेकर नकली प्रोडक्ट बेचने वाला तक शामिल

झुंझुनूं, 10 मई 2024: झुंझुनूं जिले की पुलिस ने आज विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस थाना धनूरी:

मोबाइल टावर चोरी: पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल और अन्य सामान चोरी करने के आरोप में कुलदीप निवासी कालू की ढ़ाणी तन लोटीया थाना सुरजगढ़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना कोतवाली:

नकली प्रोडक्ट: चौहान फेंसी स्टोर के संचालक को अपनी दुकान पर लेक्मे कंपनी के नाम से नकली प्रोडक्ट बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने नकली प्रोडक्ट जप्त कर लिया है।

पुलिस थाना चिड़ावा:

मारपीट और तोड़फोड़: मारपीट कर जानलेवा हमला करने तथा तोड़फोड़ करने के मामले में करीब 1 साल से फरार चल रहे 5000 रुपये के ईनामी आरोपी धिरेन्द्र निवासी क्यामसर थाना सुलताना को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस थाना पचेरी कलां:

अवैध शराब: अवैध हथकड़ शराब बेचते हुए पाये जाने पर आरोपी सुंदरलाल निवासी सहड़ का बास थाना पचेरी कलां को गिरफ्तार किया गया है। अवैध हथकड़ शराब भी जप्त की गई है।

पुलिस थाना नवलगढ़:

ध्वनि प्रदूषण: राजस्थान ध्वनी नियंत्रण अधिनियम, 1963 के तहत कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से म्यूजिक सिस्टम और एक ट्रैक्टर जप्त किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!