1 रुपए के किराए पर बवाल, मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग पर टूट पड़े युवक, गंभीर हालत में हिसार रेफर

मलसीसर: बस किराए को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। 16 वर्षीय रजत शर्मा के साथ कथित तौर पर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। गंभीर रूप से घायल किशोर का इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement's

बस में टिकट को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार पुत्र बालकिशन निवासी मलसीसर ने बताया कि उसका पुत्र रजत शर्मा शुक्रवार को हनुमानगढ़ जिले के भादरा से बस नंबर RJ10PA7251 में सवार होकर अपने गांव मलसीसर लौट रहा था। इसी दौरान बस में टिकट और किराए को लेकर कंडक्टर हरपाल के साथ उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसी समय बस में सवार गांव मलसीसर के ही भगवानाराम पुत्र चुनीराम महिया ने भी रजत के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

Advertisement's

बस स्टैंड पर बुलाए साथी, फिर किया हमला

शिकायत में बताया गया है कि जब बस मलसीसर बस स्टैंड पहुंची तो भगवानाराम ने अपने साथियों राकेश, प्रदीप, मानसिंह खाती और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर बस को रुकवाया और रजत को नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड, लात और घूंसों से हमला किया।

Advertisement's

चेहरे और मुंह की हड्डी में गंभीर चोटें

मारपीट में रजत शर्मा के चेहरे, आंखों, पीठ और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार उसके मुंह की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। हालत गंभीर होने पर उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित के पिता ने 8 मई को देर शाम भादरा थाना में FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया। मारपीट का वीडियो सामने आया तो 2 दिन बाद पुलिस हरकत में आई और 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

Advertisement's

इस मामले में मुख्य आरोपी की ओर से भी क्रॉस केस करवाया है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर परिवारों में किसी तरह की पुरानी रंजिश से इनकार किया है। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement's

इनको किया गिरफ्तार

भगवानाराम (40) पुत्र चुन्नीराम जाट, चुन्नीराम (62) पुत्र रामलाल और मान सिंह (54) पुत्र लाधूराम सुथार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हरपाल, राकेश, प्रदीप और 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!