Thursday, June 19, 2025
Homeदेशनायब सैनी की शपथ ग्रहण में बदलाव: अब 15 को नहीं, पीएम...

नायब सैनी की शपथ ग्रहण में बदलाव: अब 15 को नहीं, पीएम मोदी की मौजूदगी में इस दिन लेंगे शपथ

हरियाणा: पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में 17 अक्टूबर को हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पहले यह समारोह 15 अक्टूबर को होना तय था, लेकिन अब इसे दो दिन के लिए आगे बढ़ाकर 17 अक्टूबर की सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

नायब सैनी का मुख्यमंत्री बनना तय, नई टीम का गठन होगा

हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने चुनावी रैलियों में नायब सैनी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था। सैनी के नेतृत्व में 10 से 11 मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे, जिनमें से कई नए चेहरे होंगे। भाजपा ने अपनी रणनीति को मजबूत करते हुए राज्य के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से नए चेहरों को मौका देने की योजना बनाई है।

सरकार के समर्थन में तीन निर्दलीय विधायक

हालांकि भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है, तीन निर्दलीय विधायकों – सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून ने भी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। इस समर्थन से पार्टी को अब कुल 51 सदस्य मिल गए हैं। भाजपा को समर्थन देने वाले इन तीन विधायकों में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

नई सरकार में शामिल हो सकते हैं ये मंत्री

  1. अनिल विज – अंबाला कैंट से लगातार सातवीं बार विधायक चुने गए हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।
  2. कृष्ण लाल पंवार – इसराना से विधायक, मनोहर सरकार में मंत्री थे और दलित समुदाय का चेहरा माने जाते हैं।
  3. मूलचंद शर्मा – बल्लभगढ़ से तीसरी बार विधायक, पूर्व में मनोहर और सैनी सरकार में मंत्री रहे हैं।
  4. महिपाल ढांडा – पानीपत ग्रामीण से तीसरी बार विधायक, जाट समुदाय से आते हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।
  5. विपुल गोयल – फरीदाबाद से विधायक, मनोहर सरकार में मंत्री रहे हैं। वैश्य समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  6. रणबीर गंगवा – बरवाला से विधायक, ओबीसी समुदाय से आते हैं। स्पीकर बनने की भी संभावनाएं हैं।
  7. राव नरबीर – बादशाहपुर से विधायक, पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री। राव इंद्रजीत के विरोधी खेमे से आते हैं।
  8. आरती राव – केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी, महिला और युवा का प्रतिनिधित्व दे सकती हैं।
  9. कृष्ण कुमार बेदी – नरवाना से विधायक, दलित समुदाय का प्रमुख चेहरा।
  10. हरविंद्र कल्याण – घरौंदा से विधायक, स्पीकर या मंत्री बनने की दौड़ में हैं।
  11. सावित्री जिंदल या कृष्णा गहलावत – भाजपा को समर्थन देने वाली सावित्री जिंदल या राई से विधायक कृष्णा गहलावत को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
  12. डा. कृष्ण लाल मिड्डा – पंजाबी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले मिड्डा तीसरी बार विधायक बने हैं।
  13. राजेश नागर – तिगांव से विधायक, गुर्जर समुदाय का प्रतिनिधित्व दे सकते हैं।

पुरानी सरकार के मंत्रियों की स्थिति

पिछली सैनी सरकार में शामिल 10 में से 8 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में नई सरकार में नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। दिवंगत नेता बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!