सूरजगढ़, 5 सितंबर 2024: शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सूरजगढ़ में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

सूरजगढ़ में शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया पुरस्कृत

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बसंता ने की। विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल, एसीबीईओ सज्जन सिंह कुुल्हार, महेश पचार और संस्था प्रधान सुमन वर्मा उपस्थित थे।

सम्मानित हुए दो शिक्षक

ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कक्षा नौ से बारह वर्ग में पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया और कक्षा छः से आठ वर्ग में जीणी के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मुकेश कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। उन्हें पांच हजार एक सौ रुपए का चेक, साफा, शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सूरजगढ़ का प्रतिनिधित्व

इस अवसर पर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूरजगढ़ ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने वाली वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा सैनी को भी माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में महताब सिंह, मनोहर लाल जांगिड़, राजेंद्र सौंकरिया, रमाकांत शर्मा सहित अभिभावक, विद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनिल कुमार शर्मा अनमोल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!