चिड़ावा, 5 सितंबर 2024: झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने वाली सरला पाठशाला, चिड़ावा में शिक्षक दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया, जिसमें बच्चों और अतिथियों ने उनकी शिक्षण के प्रति समर्पण भावना को नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका अंकिता पुनिया और लक्ष्मी देवी, एवं अध्यापक डॉ. हेमांग शर्मा को उनके शिक्षण के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्रवण भालोठिया और विशिष्ट अतिथि महेश कुमार आजाद, सचिन चिंटू पुनिया, दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष होशियार सिंह सैनी, और मनीष पचार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सरला पाठशाला की संचालिका अनीता पुनिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!