Wednesday, May 13, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में दर्दनाक ट्रेन हादसा: डेमू ट्रेन की चपेट में आने से...

सूरजगढ़ में दर्दनाक ट्रेन हादसा: डेमू ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत, मानसिक रूप से था परेशान

सूरजगढ़: क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। श्यालू के पास सीकर-लोहारू डेमू ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

Advertisement's

मृतक की पहचान आकाश मेघवाल के रूप में हुई, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

पुलिस जांच में मृतक की पहचान आकाश पुत्र जगदीश जाति मेघवाल निवासी सेही कला थाना क्षेत्र सूरजगढ़ के रूप में हुई। मृतक की उम्र 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement's

मानसिक संतुलन ठीक नहीं, चल रहा था इलाज

परिजनों के अनुसार आकाश अविवाहित था और पिछले कुछ समय से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका इलाज चल रहा था तथा दवाइयां भी नियमित रूप से चल रही थीं। बताया जा रहा है कि वह दो भाइयों में बड़ा था। पिता जगदीश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

Advertisement's

रेल हादसे के कारणों की पड़ताल जारी

सूरजगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!