सूरजगढ़ नगरपालिका प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

सूरजगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगरपालिका प्रशासन की ओर से एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पीबी स्कूल से प्रारंभ हुई मैराथन दौड़ विकास पब्लिक स्कूल तक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमेन पुष्पा देवी ने हरि झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया।


मैराथन में स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ, स्काउट व एनसीसी कैडेट्स व आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ईओ सत्यनारायण स्वामी, पार्षद राजेंद्र सौंकरिया, डॉ. रवि शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, डॉ. अनिल शर्मा, संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

चेयमैन पुष्पा देवी गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!