चिड़ावा: राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत, गौरक्षा दल ने किया प्रदर्शन, बैठे धरने पर

चिड़ावा, 11 अगस्त 2024: क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में काफी रोष है। गोरक्षा दल के सदस्य मृत मोर को लेकर विद्युत कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। वे करंट जनित हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

गौरक्षक अभीषेक पारीक ‘बिट्टु’ ने बताया कि यह दुर्घटना आज चिड़ावा के टीवी टावर के पास हुई। मोर किसी छत पर बिजली के लटकते तारों के संपर्क में आ गया और करंट लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोर का भरसक उपचार करने कि कोशिश की। गौरक्षकों के अथाह प्रयासों के बावजूद मोर की मौत हो गई।

दो दिन पहले भी एक मोर घायल हुआ था

शहर में दो दिन पहले भी एक मोर करंट लगने से घायल हो गया था जिसे गौरक्षकों ने समय रहते इलाज करवा कर बचा लिया था, लेकिन दुर्घटना में मोर के दोनों पैर जल गए।

गौरक्षा दल की मांगें

धरने पर बैठे गौरक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में करंट जनित हादसे लगातार हो रहे हैं। कई बार जानवरों और पक्षियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि करंट जनित हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने सहायक अभियंता को मौके पर बुलाने की भी मांग की है।

धरने पर बैठे गौरक्षक

राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत पर धरने पर गौरक्षक बाबू सिंह राजपुरोहित, विक्की ठाकुर, रमन सैनी, विपिन सैनी, विशाल ठाकुर, पंकज सैनी, तन्मय लांबा, नवीन सैनी, आकाश योगी, विनित सोमरा, योगेश कुमार, जतिन कुमार व सौरभ कुमार आदी बैठे हैं।

समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग से कोई भी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!