सूरजगढ़, 4 जुलाई: जमीनी विवाद में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद बुधवार को पति-पत्नी और बेटे का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। यह घटना झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के धिंगड़िया गांव में हुई थी।

थाना प्रभारी सुखदेव सिंह और जाप्ते के जवान अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। जब तीनों अर्थियां एक साथ उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

मंगलवार सुबह, जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाईयों ने धिंगड़िया निवासी बाबूलाल (50 वर्ष), उनकी पत्नी सरिता, बेटा सोनू (21 वर्ष), और विकास कुमार (19 वर्ष) और बहन प्रियंका (30 वर्ष) पर कुल्हाड़ी और सरियों से हमला कर दिया था।

घायलों को गंभीर हालत में सूरजगढ़ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोनू ने दम तोड़ दिया था। वहीं, बाबूलाल की झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सरिता को जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!