Oplus_0

चिड़ावा, 4 जुलाई: राजस्थान पीजी कॉलेज, चिड़ावा में द्वितीय और तृतीय वर्ष के वाणिज्य और विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह उन छात्रों के लिए आयोजित किया गया था जिन्होंने प. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

कॉलेज के निदेशक शिक्षाविद् श्री राम थालौर ने बताया कि बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा प्रियंका वालिया ने 85.33% अंक प्राप्त कर चिड़ावा में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि अमन कुठानियां द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, द्वितीय वर्ष की छात्रा रश्मि कटारिया ने 85.55% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तनुजा सोलंकी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

कॉलेज सचिव संजय थालौर और अध्यक्ष नीतिका थालौर ने कॉलेज के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए छात्रों और अभिभावकों को सम्मानित किया और शानदार प्रदर्शन के लिए शिक्षकों को धन्यवाद दिया। कॉलेज के शिक्षा निदेशक डॉ. सुभाष ने बताया कि महाविद्यालय की सत्र 2024-25 की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो गई हैं।

इस अवसर पर डॉ. अरविंद भालोठिया, गोपीचंद जांगिड़, अजीत महला, मुकेश कुमार, विरेंद्र ढाका, ओमप्रकाश, राकेश, सिताराम और दिनेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!