सुल्ताना, 25 जून: सुल्ताना में आषाढ मास के आगमन पर भव्य संगीतमय नव दिवसीय रामकथा का आयोजन होगा। नगर पालिका क्षेत्र के धोलिया चौक बालाजी मंदिर में 26 जून से 4 जुलाई तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास आचार्य नरेश जोशी रामकथा का वाचनकरेंगे।

कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन समस्त भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है तथा इसका प्रमुख उद्देश्य सनातन धर्म के परिवर्धन व भगवान श्री राम के जीवन आदर्शो को जनमानस तक पहुंचाना है ।

कथा व्यास आचार्य नरेश जोशी ने बताया कि इस कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के बताए हुए मार्ग का अपने जीवन में अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आयोजन का विवरण

दिनांक : 26 जून 2025 से 4 जुलाई
समय: दोपहर 2:15 से 5:30 बजे तक (रोजाना)
स्थान : धोलिया चौक बस स्टैण्ड, सुलताना
आयोजक : श्री बालाजी महाराज एवं समस्त राम भक्त

पोस्टर का विमोचन किया

कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि रामकथा की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के उद्देश्य से कथास्थल को भगवा ध्वजों से सजाया गया है। कथा की पूर्व संध्या पर बुधवार को कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!