
1– सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई, राहुल समेत 13 नेताओं ने 3 दिन पहले याचिका लगाई; डेटा ऑडिट, कानूनी जांच की मांग
2– सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 15 अक्तूबर की वाद सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता सोमवार को मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे और याचिका दाखिल की थी
3– अंकिता भंडारी मर्डर केस- पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेसी हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने माता-पिता को 2 घंटे बाद छोड़ा; दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
4– राहुल-प्रियंका इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध; 2022 में रिसॉर्ट में हुई थी बेटी की हत्या
5– सौरव-आशुतोष की गिरफ्तारी के बाद CJP का तिरंगा मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचें
6– अभिजीत दीपके ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि आशुतोष रांका और सौरव दास को सिर्फ तिरंगा लहराने के आरोप में जेल में डाला गया है। मैं सभी देश भक्तों से अपील करता हूं कि जितने भी लोग तिरंगे से प्यार करते हैं 16 अक्तूबर शाम पांच बजे आप सब कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे से साथ पहुंचे
7– RSS विजयादशमी समारोह में स्पेशल गेस्ट होंगे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, कांग्रेस का तंज- सरकार और संघ का इकोसिस्टम आपस में ही लड़ रहा
8– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध के बदलते तरीकों के बीच भारत में स्वदेशी रक्षा तकनीक विकसित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि देश को अपनी सैन्य जरूरतों के लिए विदेशी तकनीकों पर निर्भरता कम करने और खुद नई तकनीक तैयार करने की दिशा में तेजी से काम करना होगा। इसके लिए रक्षा बलों, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), शैक्षणिक संस्थानों और निजी कंपनियों के बीच सहयोग जरूरी है।
9– ‘घटिया बहाने नहीं चलेंगे’, वीडियो फुटेज न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट की EC को फटकार, पूछा- रिकॉर्ड कहां गया?, सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को कर्नाटक के शृंगेरी विधानसभा क्षेत्र की 2023 की मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग ट्रेस न कर पाने का दावा करने पर कड़ी फटकार लगाई, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ कांग्रेस नेता टीडी राजेगौड़ा और भाजपा प्रत्याशी डीएन जीवराज के बीच चुनावी विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी।
10– पटाखों पर बैन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI ने कहा था- पटाखों पर बैन लगाना नामुमकिन, कम प्रदूषण वाले तरीकों से त्योहार मनाएं
11– कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा संघ को आतंकवादी कहे जाने पर विवाद हो गया है। विश्व हिंदू परिषद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कांग्रेस नेता की तीखी आलोचना की है और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
12– काउंटर से रेल रिजर्वेशन लेने पर भी बीमा मिलेगा, अभी तक ऑनलाइन टिकटों पर मिलता था, सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 27 अक्टूबर से लागू होगा
13– दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की जुबान फिसली, रावण को राम कहा, रामलीला में बोलीं- हर राम को मारना होगा; AAP ने कहा- यह भगवान का अपमान
14– CJP फंडिंग पर मैरी मिलबेन और अभिजीत दिपके आमने-सामने, मिलबेन बोलीं- फेल हुए तो अमेरिकी डोनर्स छोड़ देंगे, बेहतर है पीएम के साथ बैठो, भारत को आगे बढ़ाओ
15– देश का सबसे बड़ा IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, JIO 27 करोड़ शेयर से ₹30 हजार करोड़ जुटाएगी; निवेशक 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे
16– वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, चौथे टी-20 में होप का शतक; संजू की फिफ्टी काम नहीं आई, सीरीज 2-2 से बराबर।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




