Sunday, March 29, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, 29 मार्च 2026 (शनिवार)

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, 29 मार्च 2026 (शनिवार)

1– पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बात की, होर्मुज स्ट्रेट और व्यापार पर चर्चा की; ईरान जंग पर बात करने पाकिस्तान जाएंगे 3 देश

2– मन की बात का 132वां एपिसोड आज, मिडिल-ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया था

3– गुवाहाटी में अमित शाह का मेगा रोड शो, बोले- असम में फिर खिलेगा कमल, 90 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

4– अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा नापाक पाकिस्तान: अब भी आतंकियों का गढ़, भारत निशाने पर; लश्कर और जैश सक्रिय

5– डब्ल्यूटीओ की बैठक में भारत ने चीन समर्थित आईडीएफ समझौते पर कड़ा विरोध जताया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे संगठन के मूल सिद्धांत कमजोर होंगे। भारत ने साफ किया कि वह ऐसे प्रस्ताव को नहीं मानेगा जो सभी देशों के हितों और समानता के सिद्धांत को प्रभावित करे।

6– रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

7– महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य, तमिलनाडु में समर पैकेज, ​असम में बिहू बोनस; सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया

8– ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से बिगड़ रहे हालात, पैदा हो रहा खतरा; रूस की चेतावनी

9– युद्ध विराम की कोशिशें तेज, आज पाकिस्तान पहुंचेंगे सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री

10– पश्चिम एशिया संकट: ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; जंग और भड़कने का खतरा बढ़ा

11– पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है।

12– इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है

13– अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन; ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

14– बैकफुट पर ट्रंप? जेडी वेंस ने दिए युद्ध खत्म होने के संकेत, बोले- जल्द ईरान से बाहर निकलेगा अमेरिका

15– पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा की मौत, बाथरूम में फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई थी, 1 महीने से हॉस्पिटल में थे

16– IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR, मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

17– डिफेंडिंग IPL चैंपियन RCB की जीत से शुरुआत, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली-पडिक्कल की फिफ्टी; डफी-शेफर्ड को 3-3 विकेट

18– सोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता, ₹1.43 लाख पर आया, चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम

19– देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!