पचेरी: सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी में 25 और 26 सितंबर को आयोजित जॉब फेयर 2025 छात्रों के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। दो दिन चले इस मेले में देशभर से आई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया और कई छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट मनोज कुमार ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन से किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्किल बेस्ड एजुकेशन ही सिंघानिया विश्वविद्यालय की पहचान है और यह संस्थान शिक्षा के साथ-साथ रोजगार दिलाने की दिशा में काम कर रहा है।
अकादमिक और इंडस्ट्रियल डायरेक्टर दीप्ति मल ने स्वागत भाषण में बताया कि कोरोना महामारी के बाद यह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पहला बड़ा जॉब फेयर है। ऐसे आयोजन शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सेतु का कार्य करते हैं और छात्रों को वास्तविक अनुभव से जोड़ते हैं।

जॉब फेयर में दूर-दराज से आए सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड, ग्लोबल ऑटो टेक लिमिटेड, हिंदवेयर लिमिटेड, मासु ब्रेक पैड्स प्राइवेट लिमिटेड, कैनन इंडिया और अन्य प्रमुख कंपनियों ने कैंपस में भर्ती की। लगभग 60 से अधिक छात्रों का चयन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पी.एस. जस्सल ने प्रस्तुत किया। इस आयोजन की सफलता में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की विशेष भूमिका रही। इसमें अरविंद कुमार, मोनिका सैनी, मनोज वर्गीज़, मोहित, राजपाल यादव और पियूष कुमार सहित विश्वविद्यालय के टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।





