समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

गाडोली के युवक के साथ मारपीट, जाति सूचक गलियां दी, गांव के 50 से अधिक लोग पहुंचे थाने, नामजद रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की

पिलानी, 26 सितंबर: ब्लॉक के गाडोली गांव के एक युवक ने जातिसूचक गलियां देकर मारपीट करने की रिपोर्ट आज पिलानी थाने में दी है। युवक के साथ गांव के दर्जनों लोगों ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गाडोली के सुनील मेघवाल पुत्र महेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार, 23 सितम्बर को वह गांव के शराब ठेके के पास से आ रहा था, तभी वहां पहले से मौजूद बनगोठड़ी के धोलिया जाट, रमेश व अजय तथा उनके साथ मौजूद तीन-चार अन्य लोगों ने उसे रोक कर लात-घूंसों से पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। गांव के ही कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। मार-पीट में सुनील को काफी चोटें भी आई हैं। सुनील ने बताया कि आरोपियों ने उसे बाद में देख लेने की धमकी भी दी है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने आज दिन में पहले गांव के शराब ठेके के पास विरोध प्रदर्शन किया, बाद में बड़ी संख्या में ग्रामवासी पीड़ित सुनील मेघवाल के साथ पिलानी थाने पर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें