सिंघाना, 30 जुलाई 2024: झुंझुनूं जिले के सिंघाना इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पोती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जाटान के रहने वाले रिटायर्ड हवलदार सत्यवीर सिंह अपनी पोती शिक्षा (10) और पोते प्रवेश (6) को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। दोनों बच्चों को घरडाना स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पशु को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बस जसरापुरा से चिड़ावा जा रही थी। रास्ते में अचानक सड़क पर कुछ बकरियां आ गईं। बस चालक ने बकरियों को बचाने की कोशिश में बस को अनियंत्रित हो गया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई।

घटना के वक्त बस में लगभग 10 सवारियां मौजूद थीं। सवारियों को मामूली चोट आई। दुर्घटना के बाद बस में सवार लोग दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य स्थान पर चले गए।

पोती की हालत गंभीर

हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव में पसरा मातम

इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सत्यवीर सिंह एक रिटायर्ड हवलदार थे और परिवार का मुख्य सहारा थे। उनके अचानक निधन से परिवार पूरी तरह से तबाह हो गया है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक कि तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!