चिड़ावा, 30 जुलाई 2024: आज राजस्थान शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग चिड़ावा में फेयरवेल पार्टी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चिड़ावा SDM श्री ब्रिजेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में नायाब तहसीलदार श्री महेंद्र जी गहलोत, प्रशानिक आधिकारी कैलाश सिंह कविया और राजकीय नर्सिंग कॉलेज से श्रीमती अंजना चौधरी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राजस्थान शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर श्रीराम थालौर, सचिव संजय थालौर और संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती नीतिका थालौर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका डांगी पुत्री सुरेश डांगी को जीएनएम तृतीय वर्ष परीक्षा में 91.5% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। SDM ब्रिजेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र और छात्राओं को जीवन में अनुशासन का महत्त्व बताया और सभी छात्र और छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण नर्सिंग देखभाल प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया।

संस्थान के डायरेक्टर श्रीराम थालौर ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र और छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में बड़ी उपलब्धियों को हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया। संस्थान के सचिव श्री संजय थालौर ने छात्रा प्रियंका कि सफलता को रेखांकित किया और सभी छात्र और छात्राओं को किसी भी कार्य को पूरे ध्यान, समर्पण और बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए करने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के MD गोपीचंद जगिङ,राजस्थान बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ.अरविंद भालोठिया,राजस्थान LLB प्राचार्य डॉ.दिनेश गौतम, राजस्थान पीजी कॉलेज एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. सुभाष बोला, RPS प्राचार्य अनजाना सोमरा , कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजेंद्र पुनिया,नर्सिंग प्राचार्य संगीता कुमारी, नर्सिंग ट्यूटर सुनील कुमार,अमित शर्मा,पूनम सैनी और उज्जवल शर्मा रहे। मँच संचालन छात्रा ऊष्मा और कोमल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!