सूरजगढ़, 3 जून 2025: आकाश निशुल्क नियमित योग केंद्र सूरजगढ़ में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पतंजलि महिला तहसील प्रभारी सुदेश खरड़िया की अध्यक्षता में सरिता लुणायच को पतंजलि महिला महामंत्री सूरजगढ़ का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर उन्हें पतंजलि का पारंपरिक अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस पद पर नियुक्ति के लिए पतंजलि राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर तथा महिला पतंजलि जिला प्रभारी गीता नुनिया ने सहमति प्रदान की। योग कक्षा की वरिष्ठ महिला साधिका रेनू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर मार्गदर्शक प्रीतम सिंह खूंगाई, वीर तेजाजी संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़, ओमप्रकाश भुडनपुरिया, गीतिका अग्रवाल, पायल खरड़िया, चेतन्य देव खरड़िया, अनन्या, नक्ष, आशा डाबला, खुशी, विराट, मीरा देवता, सुनीता लोहान, पूनम शर्मा, सुनीता सावलोद, शक्तिपाल भास्कर, तन्नू, बबीता, संदीप खीचड़, नीतिका, किरण शर्मा, सुनील नेहरा, जगत सिंह नेहरा, मुनेश पूनिया और सुदेश खरड़िया सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम का संचालन बबीता खीचड़ ने किया और उपस्थित सभी साधकों का आभार प्रकट करते हुए एक स्वर में सरिता लुणायच के समर्थन की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन पर जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़ ने पतंजलि प्रसादम वितरित कर सभी को मिठाई खिलाई और सफल आयोजन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!