मलसीसर, 3 जून 2025: थाना क्षेत्र मलसीसर के अंतर्गत पांडासी गांव में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान घायल हो गया, जबकि खेत में चर रही एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब किसान खेत में काम कर रहा था।

Advertisement's

घायल किसान के पुत्र प्रदीप ने मलसीसर थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने पिता रामजीलाल के साथ खेत में कृषि कार्य कर रहा था। पास में ही उनकी कुछ बकरियां भी चर रही थीं। उसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया। फॉल्ट के कारण बिजली का प्रवाह जमीन तक पहुंच गया, जिससे रामजीलाल करंट की चपेट में आकर घायल हो गए और एक बकरी की जान चली गई।

रामजीलाल को तुरंत मलसीसर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिवारजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली लाइनों की हालत खराब है, जो आए दिन खतरा बन रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुराने तारों और कमजोर खंभों को तुरंत बदला जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!