चिड़ावा, 5 मई 2025: सूचना प्रौद्योगिकी युग में सरकारी कार्यालयों का अधिकांश काम अब तकनीकी माध्यमों से संचालित हो रहा है, मगर इन व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने वाले आईटी कर्मियों के पद आज भी कई विभागों में स्वीकृत नहीं हैं। इस समस्या को लेकर राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ (झुंझुनूं इकाई) की ओर से मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement's
Advertisement’s

ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विकास अधिकारी पंचायत समिति चिड़ावा अनिषा बिजारणिया को सौंपे गए इस ज्ञापन में पंचायत राज विभाग के कार्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सहायक पद सृजित करने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि वर्तमान में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के जरिये ग्राम पंचायत स्तर पर लगभग 20 ऑनलाइन पोर्टल संचालित हो रहे हैं, मगर इनके संचालन के लिए आईटी कर्मियों के पद स्वीकृत नहीं हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत समिति स्तर पर वर्तमान में 6, जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर 2 पदों की तत्काल जरूरत है। इन पदों के सृजन से ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर संगठन की ओर से मौजूद मुकेश कंवलचा, सुशील तंवर, सुनील सैनी, रेखा कुमारी, रंजन किरदोलीवाल, सुमन, रिचा गुर्जर, अंजू कुमारी सहित अन्य कर्मचारियों ने भी इस मांग का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!